Varun Dhawan: 87 करोड़ की प्रॉपर्टी खरीदने वाले ‘Baby John’ ने और कहां लगाया है पैसा?

बॉलीवुड स्टार वरुण धवन उन फिल्मी सितारों में शामिल हैं, जिन्हें रियल एस्टेट में निवेश फायदे का सौदा लगता है। वरुण ने कुछ साल पहले मुंबई के जुहू इलाके में एक प्रॉपर्टी खरीदी थी, जिसकी कीमत 25 से 30 करोड़ रुपये थी।अब 2025 में एक बार फिर से वह अपनी प्रॉपर्टी डील को लेकर खबरों में हैं। उन्होंने जुहू में करीब 87 करोड़ रुपये में दो लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी हैं।

किससे खरीदी प्रॉपर्टी?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण धवन और उनकी वाइफ नताशा दलाल ने D’Decor Export लिमिटेड कंपनी से 3 जनवरी को एक अपार्टमेंट 44.52 करोड़ रुपये में खरीदा है। करीब 5,000 स्क्वॉयर फीट में फैले इस घर के लिए वरुण ने 2.67 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई है। इस अपार्टमेंट में चार कार पार्किंग हैं। इसी तरह, वरुण ने अपनी मां करुणा डेविड धवन के साथ भी एक प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसकी कीमत 42.40 करोड़ रुपए है। इस तरह उन्होंने कुल 86.92 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी हैं।

कितनी है Varun की नेटवर्थ?

वरुण धवन ने रियल एस्टेट सहित कुछ दूसरे सेक्टर्स में भी पैसा लगाया हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार, वरुण के पोर्टफोलियो में Curefoods और Fullife Healthcare जैसी कंपनियां शामिल हैं। वरुण धवन ने 2021 में फुललाइफ हेल्थकेयर में निवेश किया था। हालांकि यह जानकारी नहीं है कि उन्होंने कुल कितना पैसा इस कंपनी में लगाया है। 2022 में उन्होंने क्लाउड किचन कंपनी Curefoods में निवेश किया। वरुण की नेटवर्थ की बात करें तो यह करीब 385 करोड़ रुपये के आसपास है।

किन कंपनियों से है रिश्ता?

वरुण धवन कई कंपनियों के ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिये भी मोटी कमाई करते हैं। इस लिस्ट में Ajio, Zomato, Center Fresh, Smooth Lassi, Dream11, Reebok, Maruti Suzuki, Philips, Oppo और Fossil Watches जैसे कई नाम शामिल रहे हैं। बता दें कि वरुण धवन की लेटेस्ट फिल्म बेबी जॉन बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]