VPR के मजदूरों को मिला PLI बोनस, खड़िया परियोजना के मुख्य प्रबंधक( कार्मिक )खिलाई मिठाई

VPR के मजदूरों को मिला PLI बोनस, खड़िया परियोजना के मुख्य प्रबंधक( कार्मिक )खिलाई मिठाई ।

रितेश शर्मा संवाददाता सोनभद्र।

breaking news

एनसीएल खड़िया परियोजना के सभी VPR मजदूरों के खाते में 31 दिसंबर को PLI बोनस का भुगतान किया गया। इस अवसर पर मजदूरों ने खड़िया परियोजना के मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया और नए साल की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एनसीएल खड़िया यूनियन के सदस्य भी मौजूद रहे और मजदूर भाइयों भी मौजूद रहे मुख्य रूप से राजू ठाकुर, अंबुज शुक्ला, राम सिंह, करण कुमार सहित अन्य मजदूर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सभी ने प्रबंधन के इस कदम की सराहना की और इसे सकारात्मक पहल बताया।हालांकि, मजदूरों ने यह भी याद दिलाया कि इस बोनस के लिए उन्हें कई बार हड़ताल करनी पड़ी और एनसीएल खड़िया के जीएम ऑफिस का गेट जाम करना पड़ा। लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार 31 दिसंबर को मजदूरों के खातों में यह राशि स्थानांतरित हुई। मजदूरों ने इस फैसले को अपनी मेहनत और संघर्ष की जीत बताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में उनके हक और अधिकारों का ध्यान रखने में प्रबंधन और अधिक तत्परता दिखाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]