सोनभद्र:लड़की को भगा ले जाने के 24 घंटे के अंदर लड़के के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस लड़की के परिजनों को सुपुर्द किया

सोनभद्र:लड़की को भगा ले जाने के 24 घंटे के अंदर लड़के के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस लड़की के परिजनों को सुपुर्द किया

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
सोनभद्र।लड़कीसे को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने शनिवार की रात बीजपुर निवासी युवक के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।पुलिस ने गायब लड़की को 24 घंटे के भीतर ही रविवार को बग्घानाला से बरामद भी कर लिया है।घटना के सम्बंध में चोपन थाने के उपनिरीक्षक मेराज खान ने बताया कि अम्माटोला के मिटहिनीया क्षेत्र निवासी एक युवती 31 दिसम्बर 2024 को अपने मौसी के यहा जाने को कहकर घर से निकली थी,जो गायब हो गयी।जिसकी खोजबीन परिजनो द्वारा किया गया तो पता चला कि उसे बीजपुर निवासी रोहित नामक लड़का उसको लेकर कही चला गया है।लड़की के परिजनो से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने शनिवार को बीजपुर निवासी रोहित के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है।मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घंटे के अन्दर ही गायब लड़की को बग्घानाला पुल के नीचे से बरामद कर परिजनो को सुपूर्द कर दिया है।जिसका सोमवार को मेडिकल कराया जाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]