सोनभद्र:तेलगुड़वा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला घायल
सोनभद्र:तेलगुड़वा चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध महिला घायल

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)– थाना चोपन क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक वृद्ध महिला घायल हो गई ।
मिली जानकारी अनुसार रविवार की दोपहर थाना चोपन क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से वृद्ध महिला घायल हो गई ।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वृद्ध महिला संझरिया पत्नी बलदेव केवट निवासी नवटोलिया थाना चोपन जो अनपरा से घर वापस आ रही थी की तेलगुड़वा चौराहे पर बस से उतरने के बाद नवटोलिया जाने के लिए सड़क पार कर रही थी कि हाथीनाला से चोपन की तरफ जा रही तेज रफ्तार अज्ञात कार की चपेट में आ जाने से घायल हो गई मौके पर जुटे स्थानीय लोगों द्वारा घायल महिला का इलाज कराया गया। तेज रफ्तार कार मौके से फरार हो गई घटना की जानकारी लोगो द्वारा स्थानीय पुलिस को भी दे दिया गया।
