दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4500 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान पीएम ने अशोक विहार में बने 1675 फ्लैट्स का उद्घाटन किया।
इस दौरान पीाएम मोदी ने आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा मैं भी शीशमहल बना सकता था, लेकिन मैंने 10 सालों में 4 करोड़ गरीबों को पक्का घर दिया है।
पीएम मोदी ने आगे कहा साल 2025 में भारत की भूमिका और सशक्त होगी। भारत की अंतराष्ट्रीय छवि और मजबूत होगी। कृषि क्षेत्र में भी देश नए कीर्तिमान बनाएगा। पीएम ने कहा अब यहां के लोग झुग्गी की जगह पक्के घर में रहेंगे। किराए के घर के बदले, लोगों को अपना घर मिल रहा है। ये गरीबों के लिए आत्मसम्मान और स्वाभिमान का घर है। जब देश इंदिरा गांधी के खिलाफ तानाशाही की लड़ाई लड़ रहा था, तब मैं यहां अशोक विहार में रहता था। उस वक्त अंडरग्राउंड लड़ाई चल रही थी। आज यहां आकर मेरी पुरानी यादें ताजा हो गई।
