रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से कुल 04 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित किमत 60 हजार रूपया) बरामद कर गिरफ्तार किया गया
थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त के कब्जे से कुल 04 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित किमत 60 हजार रूपया) बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

आर के जायसवाल
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा दिनांक 01.01.2025 को संदिग्ध व्यक्ति / वाहन चेकिंग के दौरान ग्राम डोमरिया (डोमरिया से सिलथम मार्ग) के पास 01 नफर गांजा तस्कर अभियुक्त रज्जाक अली पुत्र सुकुरुल्लाह निवासी ग्राम डोमरिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 56 वर्ष के कब्जे से कुल 4 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा (अनुमानित किमत 60 हजार रूपया) बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना रामपुर बरकोनिया पर मु0अ0सं0-03/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-
रज्जाक अली पुत्र सुकुरुल्लाह निवासी ग्राम डोमरिया थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र उम्र करीब 56 वर्ष ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
2. का0 मुनेन्द्र कुमार सिंह थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
3. का0 मनोज कुमार यादव थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
4. म0का0 सोनम थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र ।
