चोपन पुलिस द्वारा 23 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 2.5 लाख रू0) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना चोपन पुलिस द्वारा 23 ग्राम हेरोइन (अनुमानित कीमत 2.5 लाख रू0) बरामद कर 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो
पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण/नेतृत्व में दिनांक 31.12.2024 की रात्रि समय करीब 23.45 बजे थाना चोपन पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बग्घानाला पुल के नीचे ओराम जाने वाले मार्ग से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 23 ग्राम नाजायज हेरोईन बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना चोपन मे मु0अ0सं0 02/2025 धारा 8/21/27A/29 एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्त नूर मुहम्मद उर्फ बल्लू पुत्र स्व0 इरशाद अहमद उर्फ इदू निवासी पूरब मोहाल थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी का विवरण-
1. 23 ग्राम नाजायज हेरोइन (अनुमानित कीमत 2.5 लाख रू0)
2. 750 रू0 नगद
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
2. उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
3. का0 दीपक कुमार चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
4. का0 सत्य प्रकाश चौकी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र।
