सोनभद्र के भक्सिहवा में ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव विजय दिवस पर महार शूरबिरो को किया नमन
सोनभद्र के भक्सिहवा में ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव विजय दिवस पर महार शूरबिरो को किया नमन

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)! कोटा ग्राम पंचायत के भक्सिहवा टोल में 1 जनवरी 2025 को भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय परिवर्तन, बहुजन मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के बैनर तले ऐतिहासिक भीमा कोरेगांव 205 वी विजय दिवस ग्रामीण किसानों की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर शहीद महान दलित को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के जिला अध्यक्ष भगवान दास गोड़ ने कहा कि 1 जनवरी 1818 को भीमा कोरेगांव में एक युद्ध में 500 महार दलित सेना ने 25000 पेशवा सेना को परास्त कर दिया ऐतिहासिक जीत को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस के रूप में विगत 205 वर्षों से मनाया जाता है जो वीरता का प्रतीक है
श्री गोड़ ने कहा कि आज कॉलेजियम, महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण, बेरोजगारी, गरीबों के खिलाफ एक देश लोकतंत्र संविधान आरक्षण बचाने के सवाल को लेकर जनतांत्रिक आंदोलन युद्ध स्तर पर आगाज करने की जरूरत है। व श्री गौड़ ने कहा कि कोटा ग्राम पंचायत के किसाने की खतौनी की गड़बड़ी को लेकर चिंता व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का गोल्डन कार्ड, किसान रजिस्ट्रीकरण अभियान चला रही है पर कोटा के ग्रामीणों का खतौनी लगभग आज तक 60 परसेंट गड़बड़ी है। जो अभी तक संशोधन नहीं हो सका है। इस स्थिति में काफी गरीब आदिवासी किसान इस लाभ से वंचित हो जाएंगे।
इस मौके पर राजबली, भगवान दास, लक्ष्मी पटेल बौद्ध, सरवदी, राजेंद्र प्रसाद, देवनाथ केवट, महेंद्र, पारसनाथ, कुबेर, रामफेर, चंदन, हरिशंकर, कन्हैया, बिहारी, रमाशंकर, विजय, महावीर, रामजीत, संजय कुमार आदि दर्जनों छात्र, नौजवान, मजदूर, किसानों ने सामाजिक सरोकार के सवाल को लेकर जनतांत्रिक मानवीय मूल्यों के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।
