नव वर्ष के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया
नव वर्ष के पूर्व संध्या पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत कस्बा में पैदल गस्त किया गया
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने सर्किल व थाना क्षेत्र में लगातार पदैल गस्त कर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग करने के दिये गये निर्देश-
नववर्ष के जश्न में किसी प्रकार का हुड़दंग करने वाले अपराधिक/असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु समस्त प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारियों को दिए निर्देश-

आज दिनांक-31.12.2024 को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा नव वर्ष की पूर्व संध्या पर व जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत जनपद के थाना रॉबर्ट्सगंज के कस्बा एवं मिश्रित आबादी में पैदल गश्त कर आमजनमानस के लोगों में सुरक्षा का एहसास दिलाया गया साथ ही सभी जनपदवासियों को नव वर्ष को सौहार्दपूर्वक एवं शान्ति से मनाने की अपील भी की गयी । इसके अतिरिक्त जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राहुल पाण्डेय द्वारा थाना घोरावल में, क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार थाना पिपरी में क्षेत्राधिकारी सदर श्री संजीव कटियार द्वारा थाना पन्नूगंज के रामगढ़ में एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री प्रदीप सिंह चन्देल द्वारा थाना दुद्धी अन्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गस्त कर प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों आदि पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहनों एवं अराजकतत्वों की गहनता से चेकिंग की गई । पैदल गस्त कर आगामी नव वर्ष पर आम जन को आश्वस्त कराया जा रहा है कि जनपद सोनभद्र पुलिस शांति,सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कटिबद्ध है ।
