राबर्ट्सगंज पुलिस ने 25 ग्राम नाजायज हिरोइन(अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपया) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 25 ग्राम नाजायज हिरोइन(अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपया) के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 31.12.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर पूरब मोहाल अखाड़ा बभनौली, रॉबर्ट्सगंज के पास से 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 ग्राम नाजायज हेरोईन बरामद किया गया । गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना राबर्ट्सगंज मे मु0अ0सं0 1039/24 धारा 8/21/27ए /29 एनडीपीएस एक्ट बनाम 1. रईस अहमद पुत्र बदरे आलम निवासी पुरब मोहाल थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष व 04 अन्य शेष वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.छोटू उर्फ राइस आलम उर्फ रइस अहमद पुत्र मो0 बदरे आलम निवासी पूरब मोहाल थाना राबर्टसगंज, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
25 ग्राम नाजायज हिरोईन (अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपया)

अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः
1.मु0अ0सं0 1002/2024 धारा 21, 27(a), 29, 8 एनडीपीएस एक्ट थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।
2.मु0अ0सं0 1003/24 धारा 21, 27(a), 29, 8 एनडपीएस एक्ट थाना रायपुर जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र कुमार राय, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
2.उ0नि0 कमल नयन दुबे प्रभारी चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
3.उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे प्रभारी चौकी काशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
2.हे0का0 मनीष कुमार चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
3.का0 मदन कुमार चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।
4.का0 राहुल कुमार चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]