कैंसर से जूझ रही Hina Khan की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई फैन्स की चिंता, बोलीं ”नो फिल्टर सिर्फ प्यार”

हिना खान टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने काम के दम पर अपनी खास पहचान बनाई है। साल 2024 एक्ट्रेस के लिए दुखों से भरा रहा, क्योंकि इस साल उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का पता चला।
अपने दर्द के बीच हिना कल विंटर वेकेशन मनाने अबू धाबी पहुंची थीं। वहां उन्होंने क्रिसमस सेलिब्रेट किया और अपने पसंदीदा खाने का भी लुत्फ उठाया। हिना ने अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसमें एक्ट्रेस को खुश देख उनके फैंस भी काफी खुश नजर आए। अब एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसे देख फैंस भावुक हो सकते हैं।</
हिना ने शेयर की फोटो जिसमें दिख रहा दर्द
हिना खान ने अपनी सारी खुशियां और गम अपने चाहने वालों के साथ शेयर किए हैं। जब उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में बताया तो उनके फैंस को बड़ा झटका लगा। पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में सभी ने हिना को दिलासा दी कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी। वहीं, हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने नाममात्र का भी मेकअप नहीं किया इस पोस्ट को देखकर लोग एक्ट्रेस के दर्द का अंदाजा लगा सकते हैं।
लिखा इमोशनल कैप्शन
हिना खान ने अपनी फोटो शेयर की है जिसमें आप उनका नो मेकअप लुक देख सकते हैं। एक्ट्रेस की पलकों के बाल भी झड़ गए हैं और आइब्रो भी गिर गई हैं। उनके चेहरे पर दर्द देखकर फैंस भी परेशान हो गए हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, नो फिल्टर, ओनली लव। इसका मतलब है कि उन्होंने अपने फैंस से प्यार की भी कामना की है।
हिना अबू धाबी से भारत लौट आई हैं
हिना खान विंटर वेकेशन के लिए अबू धाबी गई थीं, लेकिन अब वह भारत लौट आई हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी, उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा, अब घर वापसी। वहीं उनके फैंस ने भी कमेंट कर हिना की हिम्मत की तारीफ की और उनका हौसला बढ़ाया। एक ने लिखा- शेर खान। दूसरे ने लिखा- मैं तुम्हारे लिए दुआ करूंगा डियर। तीसरे ने लिखा- तुम जहां भी हो, बस सुरक्षित रहो, यही मेरी दिल से दुआ है। ऐसे कई कमेंट आए हैं जिनमें हिना खान की तारीफ करने वालों की कमी नहीं है।
