विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 02 नफर बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद
थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा चोरी के प्रकरण में 02 नफर बाल अपचारी को किया गिरफ्तार, चोरी की 01 अदद मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एंव क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण व कुशल निर्देशन मे थाना विण्ढ़मगंज पुलिस द्वारा 02 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की मोटर साइकिल नं0-UP 64 Z 9171 हिरो स्पलेण्डर प्लस बरामद किया गया जो दिनांक 23.12.2024 को कस्बा विण्ढमगंज बकरी मण्डी बाजार से चोरी की गयी थी । थाना विण्ढ़मगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-145/24 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 का अभियोग पंजीकृत कर बाल अपचारी को माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1-उ0नि0 सुरेश चन्द्र यादव थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
2.हे0का0 जगदीश सिंह यादव थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
3- हे0का0 दयाशंकर थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।
