अनपरा पुलिस ने भटकी हुई नाबालिग लड़की को उसकी माता को सकुशल सुपुर्द किया, नेक आदमी दुलारे वर्मा व महिला आरती देवी को लड़की को सकुशल अपनें परिजनों से मिलवाने में पुलिस की मदद करने पर किया जाएगा सम्मानित
थाना अनपरा पुलिस ने भटकी हुई नाबालिग लड़की को उसकी माता को सकुशल सुपुर्द किया, नेक आदमी दुलारे वर्मा व महिला आरती देवी को लड़की को सकुशल अपनें परिजनों से मिलवाने में पुलिस की मदद करने पर किया जाएगा सम्मानित

आर के जायसवाल
दिनाक 24.12.2024 को एक 14 वर्षीय बालिका पल्लवी तेन्दुलकर पुत्र राम प्रसाद तेन्दुलकर नि0 झिझंरी बच्छर थाना गाडसरई जिला डिंडोरी म0प्र0 अपनी मां कमलेश्वरी तेन्दुलकर जो गुजरात के मोरवी जिला में काम करती है, उनके पास जाने के लिए ट्रेन में बैठ कर जा रही थी कि चुर्की रेलवे स्टेशन सिंगरौली म0प्र0 में उसे पता चला कि वह गलत ट्रेन में बैठ गयी है तो ट्रेन से उतर कर भटकते हुए करीब 25 किमी दूर औडी मोड, थाना अनपरा पहुंच गई जहां एक ढाबे पर परेशान दिखाई दी जिस पर एक व्यक्ति दुलारे वर्मा ने पल्लवी से उसकी परेशानी पूछकर नेक दिल व्यक्ति होने का परिचय देते हुए बालिका को अपने घर ले गया अपनी पत्नी के सानिध्य में नहला धुलाकर खाना खिलाने के बाद पल्लवी को दिनांक 25.12.24 को थाना अनपरा पर ले आए। महिला हे0का0 किरन व म0का0 निधि द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर पल्लवी से वार्तालाप कर मुझ प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया गया। बालिका से पुछकर उसकी मां से बात की गयी। उसकी माँ धन के अभाव में थाने पर आने में असमर्थता जताई तो उसे पैसे उपलब्ध कराने की बात कहते हुए ट्रेन से बुलाया गया। इस बीच बालिका पल्लवी को औडी निवास नेक दिल महिला आरती की सुपुर्दगी में बालिका को रखा गया। आज दिनांक 29.12.2024 को बालिका की मां श्रीमती कमलेश्वरी तेन्दुलकर थाना स्थानीय पर उपस्थित आयी है। बालिका पल्लवी, उसकी माँ कमलेश्वरी दोनो ने दुलारे वर्मा व आरती को व पुलिस को धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने घर के लिए रवाना हुये। अनपरा पुलिस द्वारा आरती को उचित पुरस्कार देते हुए हौसला अफजाई की गयी।
Not– दुलारे वर्मा व आरती देवी के इस सराहनीय कार्य के लिए गणतन्त्र दिवस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत करने हेतु नामित किया जाएगा।
