मलयालम इंडस्ट्री के एक्टर दिलीप शंकर रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए

मलयालम इंडस्ट्री के एक्टर दिलीप शंकर रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम के एक होटल के कमरे में मृत पाए गए. एक्टर ने दो दिन पहले, 19 दिसंबर को होटल में चेक-इन किया था. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है.
बता दें की दिलीप शंकर ने कई पॉपुलर मलयालम धारावाहिकों में अभिनय किया था, जिनमें अम्मा अरियाथे, सुंदरी और पंचाग्नि शामिल हैं.
बताया जा रहा है कि एक्टर ने होटल के कमरे से चेक आउट नहीं किया था और न ही किसी से संपर्क किया था. जब होटल के कर्मचारी ने उनके कमरे की जांच की, तो दुर्गंध आने पर उनका शव पाया गया. पुलिस को सूचित किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और आगे की जांच शुरू की है. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शव का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो सकती है.
दिलीप शंकर के निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है, और उनके फैंस और सहकर्मी इस समय सदमे में हैं।
