24 दिनों बाद भी जारी है पुष्पा 2 का जलवा, जामनगर में मना सलमान खान के बर्थडे का जश्न

मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ लगा ही रहता है।
सबसे पहले बात करने जा रहे हैं अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 की। जी हां, फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं और फिल्म ने ताबड़तोड़ कलेक्शन कर फैन्स का दिल जीत लिया है। बता दें कि फिल्म ने 24वें दिन 1141.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। उम्मीद जताई जा रही की फिल्म जल्द ही 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करेगी।
वहीं दूसरी खबर सलमान खान की है। जी हां, बता दें कि जामनगर में सलमान खान का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम और आतिशबाजियों के साथ मनाया गया। अनंत अंबानी ने सलमान खान के जन्मदिन का आयोजन किया था। इस खास मौके पर उनका पूरा परिवार था। हाल ही में सलमान खान के केक कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान एक बहुमंजिला केक काटते नजर आ रहे हैं।
