चोपन पुलिस द्वारा खोये/गिरे हुए 01 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (Vivo 30 5G) को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द
थाना चोपन पुलिस द्वारा खोये/गिरे हुए 01 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (Vivo 30 5G) को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/ गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस के सीसीटीएनएस कार्यालय द्वारा खोये हुये मोबाइल की डिटेल यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर दर्ज कराया गया था तथा खोये हुए एंड्रायड मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामी को आज दिनांक 27.12.2024 को सुपुर्द किया गया । मोबाइल पाने के बाद मोबाइल स्वामी द्वारा प्रसन्न होकर थाना चोपन पुलिस टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
मोबाइल स्वामी का नाम व पता –
राजेश कुमार सिंह पुत्र मुन्ना लाल सिंह निवासी डाला बाजार नई बस्ती थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
बरामद करने वाली टीम का विवरण –
1. निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सोनभद्र ।
2. कम्प्यूटर आपरेटर सुशील कुमार थाना चोपन सोनभद्र ।
3. का0 सुनील कुमार यादव थाना चोपन सोनभद्र ।
4. का0 सुभाष चन्द्र भारती थाना चोपन सोनभद्र ।
