एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

बिहार के पूर्णिया जिले के धमदाहा इलाके में एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़े कई लोगों को रौंद दिया जिससे दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गए।मृतकों की पहचान ज्योतिष ठाकुर (50), संयुक्ता देवी (45), अखिलेश (11) और अमरदीप (छह) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना रविवार रात करीब आठ बजे ढोकवा गांव में हुई।
