बीजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 98/2024, धारा – 318(4),105 BNS व 16 इण्डियन मेडिकल काउसिंल एक्ट 1956 में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
थाना बीजपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 98/2024, धारा – 318(4),105 BNS व 16 इण्डियन मेडिकल काउसिंल एक्ट 1956 में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरणः-दिनांक 21.12.2024 को वादी श्री किर्ती आजाद बिंद पुत्र स्व0 रामप्यारे बिन्द नोडल अधिकारी पंजीयन निजी चिकित्सालय सोनभद्र मूलपता ग्राम जगतपुर थाना सुरियावा जनपद संत रबिदास नगर भदोही उपस्थित थाना हाजा आकर बाबत ग्राम पिण्डारी में तथा कथित चिकित्सक महेश कुमार शर्मा पुत्र कान्ता राम निवासी ग्राम महरीकला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र द्वारा बिना पंजीयन व चिकित्सीय डिग्री के चिकित्सालय का संचालन करना तथा बच्चे को इंजेक्शन लगा देना जिससे उसकी मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में दिये। तहरीर के आधार पर थाना बीजपुर पर मु0अ0सं0- 98/2024, धारा – 318(4),105 BNS व 16 इण्डियन मेडिकल काउसिंल एक्ट 1956 पंजीकृत किया गया ।
श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त महेश कुमार शर्मा पुत्र कान्ता राम निवासी ग्राम महरीकला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र को आज दिनांक 22.12.2024 को सेवकामोड़ तिराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण—
महेश कुमार शर्मा पुत्र कान्ता राम निवासी ग्राम महरीकला थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
01. प्र0नि0 अखिलेश कुमार मिश्र थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
03. का0 नितेश कुमार भारती थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र।
04. का0 मंगल प्रजापति थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र
