घर से ससुराल जाने की बात कह कर निकले व्यक्ति का जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव
घर से ससुराल जाने की बात कह कर निकले व्यक्ति का जंगल में फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) थाना हाथीनाला क्षेत्र अंतर्गत डाला पिपर के जंगल में एक ब्यक्ति ने पेंड पर गमछा के सहारे फांसी लगा अपनी जान दे दी।घटना बुधवार की शाम का बताया जा रहा है।घटना के सम्बंध में हाथीनाला थाने के एसआई रामबचन यादव ने बताया कि डालापिपर गाँव निवासी सिद्धनाथ खरवार (40) पुत्र कैलाश खरवार बुधवार की सुबह अपने ससुराल छिकड़ाडांड जाने की बात अपनी पत्नी से कहकर घर से निकला था।जिसका शव घर से लगभग दो किमी दूर जंगल में पेड़ पर गमछा के सहारे लटकता मिला।घटना की सूचना पर हाथीनाला पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में ले लिया और दुद्धी भेज दिया।
