शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए 15 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन

शक्तिनगर मंडल अध्यक्ष पद के लिए 15 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नामांकन

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर। रविवार को खड़िया स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 15 भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।बैठक की अध्यक्षता मंडल चुनाव अधिकारी रामसुंदर निषाद, जिला चुनाव अधिकारी अनिल सिंह गौतम, मंडल अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास्तव और मंडल प्रभारी बी.एन. गुप्ता ने की।बैठक के दौरान सभी उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश करते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा और कार्यक्षमता को प्रमुखता से रखा। नामांकन प्रक्रिया को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष पद के लिए 15 उम्मीदवारों का नामांकन पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेतृत्व के लिए उत्सुकता का विषय बना हुआ है। माना जा रहा है कि सभी उम्मीदवार अपनी कार्यशैली और संगठन के प्रति योगदान को आधार बनाकर चुनावी मैदान में हैं। अगले कुछ दिनों में नामांकन की जांच और चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद मंडल अध्यक्ष का चयन होगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]