अनियंत्रित हाईवा ने मार्ग के किनारे खड़ी हाईवा में मारी टक्कर, चालक घायल

अनियंत्रित हाईवा ने मार्ग के किनारे खड़ी हाईवा में मारी टक्कर, चालक घायल

टी.एल.भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर शनिवार को पहले से खड़ी हाईबा में दूसरी हाईबा गाड़ी के टकराने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के सम्बंध में हाथीनाला एसआई रामबचन यादव ने बताया कि दुद्धी से नई चेचिस की हाईबा गाड़ी रावर्टसगंज की तरफ जा रही थी।

हथवानी के पास पहुँचते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले से मार्ग के किनारे खड़ी हाईबा से जा टकराया।इस घटना में नई हाईबा का चालक सुमन कुमार पासवान पुत्र सुरेश पासवान निवासी थाना- समस, गया-बिहार गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे दुद्धी सीएचसी ले जाया गया,जहां गंभीर स्थिति को देख जिला अस्पताल भेज दिया गया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]