शुरू हुआ खरमास , 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक नहीं होंगे विवाह

आज 15 दिसंबर 2024 को शादी का एक महत्वपूर्ण मुहूर्त है। इस दिन बहुत सी शादियां हो सकती हैं, क्योंकि यह साल का अंतिम शुभ मुहूर्त है। पंडितों और विवाह हॉल संचालकों के अनुसार, दिल्ली में अकेले इस दिन करीब 30 से 35 हजार शादियों के होने की संभावना है।इस दिन के बाद 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक “खरमास” की अवधि शुरू हो जाएगी, जो एक महीने तक चलेगी। खरमास में विवाह और अन्य शुभ काम वर्जित होते हैं। इसलिए, जो लोग शादी करने का सोच रहे थे। उनके लिए 15 दिसंबर से पहले शादी करना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद 16 जनवरी 2025 से ही शादियों के नए मुहूर्त शुरू होंगे।

क्या है खरमास?

ज्योतिषियों के अनुसार, जब सूर्य देव गुरु की राशि, यानी धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तो खरमास का आरंभ होता है। इस समय कोई भी शुभ कार्य जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, पूजा आदि नहीं किए जाते। यह समय साल में दो बार आता है।

इस बार खरमास 15 दिसंबर, रविवार को शुरू हो रहा है। 15 दिसंबर की रात 10:19 बजे सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे और इस समय सूर्य की संक्रांति होगी, जिसके साथ खरमास की शुरुआत होगी। यह मास एक महीने तक चलेगा और 14 जनवरी 2025 को सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन खरमास समाप्त होगा।

शादी के मुहूर्त 2025

2025 में कुल 76 शादी के मुहूर्त होंगे। इन मुहूर्तों में सबसे अधिक मुहूर्त फरवरी (14 मुहूर्त) और मई (15 मुहूर्त) में होंगे। वहीं जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में कोई भी शादी का मुहूर्त नहीं है। नवंबर में देवउठनी एकादशी के बाद शादियों के मुहूर्त फिर से शुरू होंगे।

शादी के मुहूर्त की पूरी जानकारी

जनवरी 2025: 10 मुहूर्त

फरवरी 2025: 14 मुहूर्त

मार्च 2025: 5 मुहूर्त

अप्रैल 2025: 9 मुहूर्त

मई 2025: 15 मुहूर्त

जून 2025: 5 मुहूर्त

नवंबर 2025: देवउठनी एकादशी के बाद 15 मुहूर्त

दिसंबर 2025: 3 मुहूर्त

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]