1 साल से भी कम उम्र में Virat Kohli-Anushka Sharma के बेटे Akaay ने बना दिया ये तगड़ा रिकॉर्ड, जानकर उड़ जाएंगे तोते


इस साल बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली अपने दूसरे बच्चे को लेकर सुर्खियों में रहे। वामिका के बाद अनुष्का ने इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया।

कपल के बेटे अकाय अभी एक साल के भी नहीं हुए हैं और उन्होंने एक रिकॉर्ड बना दिया है। अकाय बाकी स्टार किड्स से बड़े हैं, वो भी बिना अपना चेहरा दिखाए। इसका सबूत भी इंटरनेट पर सामने आ चुका है। आइए जानते हैं कि एक साल का होने से पहले ही अकाय ने क्या रिकॉर्ड बना दिया है।

अकाय ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

दरअसल, अब गूगल की 2024 के टॉप 10 सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले शब्दों के मतलब की लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट से पता चला है कि लोग किन शब्दों का मतलब जानने के लिए उत्सुक हैं। अब इस लिस्ट में एक नाम अकाय का भी है। यानी लोगों ने पूरे साल यही सर्च किया कि अकाय नाम का मतलब क्या होता है। आपको बता दें, जब अनुष्का और विराट ने अपने बेटे के जन्म की घोषणा की थी, तो पोस्ट में उसके नाम का भी खुलासा किया गया था। इससे पहले शायद ही किसी ने ये नाम सुना होगा, इसलिए लोगों में ये जानने की उत्सुकता थी कि अकाय का मतलब क्या है?

अकाय का मतलब क्या है?

लोगों की इसी उत्सुकता के चलते अकाय को 2024 में सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 10 शब्दों की लिस्ट में शामिल किया गया है। आपको बता दें, अकाय एक हिंदी शब्द है, जिसकी उत्पत्ति तुर्की से हुई है। संस्कृत में अकाय का मतलब होता है ‘कोई भी चीज़ जिसमें काया न हो’ – जैसे रूप या शरीर। ये शब्द ‘काया’ से बना है और इसका मतलब होता है शरीर। इस शब्द का मतलब जानने की प्रक्रिया में अकाय शब्द अब और भी मशहूर हो गया है।

अनुष्का और विराट के फैन्स ने अकाय को बनाया पॉपुलर

जब से ये खबर सामने आई है कि अकाय इस लिस्ट में आ गए हैं, फैन्स इस पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। ये विराट और अनुष्का के फैन्स का प्यार ही है जो अकाय को अब विरासत में मिल रहा है। आपको बता दें, आज तक इस कपल ने फैन्स को अपने बेटे का चेहरा देखने का मौका नहीं दिया है। हालांकि, अनुष्का ने विराट के जन्मदिन पर अक्षय की एक झलक जरूर दिखाई थी, जिसके बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]