सिहुली सिद्ध पीठ में मकर संक्रांति का धूमधाम से होगा आयोजन
सिहुली सिद्ध पीठ में मकर संक्रांति का धूमधाम से होगा आयोजन।

राजेश तिवारी (संवाददाता)
ओबरा /सोनभद्र -जिले के विल्ली स्टेशन उत्तर की तरफ कोठा टोला स्थित सिहुली सिद्ध पीठ सेवा समिति दरबार में आगामी मकर संक्रांति पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। दरबार में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में इस पावन पर्व पर होने वाले अखंड हरि कीर्तन और भव्य भंडारे के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।समिति के संस्थापक राम दुलारे बाबा जी ने कहा कि मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है जो देश भर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखता है बल्कि यह सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी है।
समिति के सचिन पारस यादव ने अपने विचार में कहा मकर संक्रांति भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। देश के विभिन्न हिस्सों में इसे अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है फिर भी सभी का उद्देश्य एक ही होता है ।खुशियां बांटना और एक-दूसरे के साथम मिलकर पर्व मनाना।सक्रिय कार्यकर्ता राजू गुप्ता ने कहा इस त्योहार पर लोग जरूरतमंदों की मदद करते हैं, दान करते हैं और भोजन वितरित करते हैं। यह सामाजिक एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सक्रिय कार्यकर्ता राजन गुप्ता ने कहा मकर संक्रांति परिवार के सदस्यों को एक साथ लाने का एक अवसर है। लोग अपने घरों में मिलकर पकवान बनाते हैं और एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं।सक्रिय कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति हमें एक-दूसरे के करीब आने और एक मजबूत समाज बनाने का संदेश देती है। हमें इस त्योहार के माध्यम से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने और सभी धर्मों और जातियों के लोगों के बीच भाईचारा कायम करने का प्रयास करना चाहिए। मुन्ना गुप्ता सक्रिय कार्यकर्ता ने कहा मकर संक्रांति सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि एक ऐसा अवसर है जब हम सभी एक साथ आकर एक मजबूत और समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। आइए हम सभी मिलकर इस त्योहार को सफल बनाएं और एकता और भाईचारे का संदेश फैलाएं। आपको बतातें चले कि 10 दिसंबर को हुई बैठक में सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने अपने सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया है 13 तारीख से 14 तारीख तक अखंड हरी कीर्तन भी किया जाएगा। इसके अलावा, मंदिर की सजावट, रोशनी, अखंड हरि कीर्तन की व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई।सिहुली सिद्ध पीठ सेवा समिति दरबार न केवल धार्मिक गतिविधियों बल्कि समाज सेवा के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दरबार में हजारों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। बैठक में उपस्थित संस्थापक अध्यक्ष राम दुलारे बाबा सचिव श्री पारस यादव, सुजीत कुमार, अरविंद सिंह, केदारनाथ, राजन गुप्ता, राजू गुप्ता ,संजय ठाकुर, अभय कुमार ,अभिषेक चौहान, मोतीलाल ,राम मूरत ,कमलेश कुमार, तेज बाली ,मुन्ना गुप्ता, अजीत सिंह, राम आशीष यादव, अभय गौड़, श्याम चौधरी , सरवन चंद्रवंशी, सुशील गुप्ता,सदस्य एवं भक्तगण बैठक में मौजूद रहे।
