आतंक का पर्याय बना बंदर कड़ी मशक्कत के बाद धराया

आतंक का पर्याय बना बंदर कड़ी मशक्कत के बाद धराया

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी

दर्जनों लोगों को अब तक बना चुका था शिकार

सोनभद्र – नगर में एक सप्ताह से उपर एक बंदर ने लोगों को परेशान कर के रखे हुआ था लगभग दो दर्जन से उपर लोगों को अभी तक अपना शिकार बना चुका था आलम यह था कि दुकानदार, राहगीर, वाहन चालक सहित स्कूली बच्चे इसके आतंक से भयभीत हो गये थे जिसके बाद संबंधित विभाग से अपील किया गया कि तत्काल इस बंदर को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाय दो तीन दिन से लगातार बंदर पकड़ने के लिए नगर पंचायत कर्मियों खुब मेहनत किया लेकिन बंदर नहीं पकड़ में आया मंगलवार की सायं प्रीतमनगर में एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बंदर को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया जिसके बाद सुचना मिलते ही नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर उत्तपाती बंदर को जंगल में छोड़ने के लिए ले गये जैसे ही बंदर पकड़े जाने की सुचना मिली तो नगरवासियों ने काफी राहत की सांस ली।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]