जुगैल में चल रहे सप्त दिवसीय वनवासी श्री राम कथा का भव्य समापन

जुगैल में चल रहे सप्त दिवसीय वनवासी श्री राम कथा का भव्य समापन

सोमवार को हवन पूजन के पश्चात हुआ विशाल भंडारे का आयोजन ।

संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/ सोनभद्र – विकास खंड चोपन के ग्राम पंचायत जुगैल में चल रहे संगीतमय सप्तदिवसीय वनवासी श्री राम कथा का समापन समारोह भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कथा में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा ली। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पं दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति का संदेश दिया। समापन दिवस पर हवन-पूजन और भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, पंचायत सदस्य, और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।इस आयोजन ने ग्रामवासियों को एकजुटता और आध्यात्मिकता का संदेश दिया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। कथा समापन के पश्चात समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारियों को ग्राम प्रधान सुनीता यादव ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया| इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, ब्लाक प्रमुख श्रीमती लीला देवी गोंड़,नगरपालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद, जिला पंचायत सदस्य जुगैल श्रीमती उत्तरा त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह,नवल किशोर चौबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय,सत्य प्रकाश तिवारी, विशाल गुप्ता,शबनम मिश्रा, पूर्व चेयरमैन ओबरा दुर्गावती देवी, दिलीप चौबे, उमेश सिंह पटेल,श्रीनीवास तोमर, विनोद तिवारी, उमेश चौबे, कालीचरण खरवार, सुनीता खरवार सहित भारी संख्या में कथा प्रेमी मौजूद रहे कार्यक्रम के अंत में प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव ने सफल आयोजन को लेकर सबको धन्यवाद ज्ञापित किया|

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]