बेलहत्थी में आज से शुरू पल्स पोलियो अभियान, प्रधान ने गांव के लोगों से सहभागिता की अपील की

बेलहत्थी में आज से शुरू पल्स पोलियो अभियान, प्रधान ने गांव के लोगों से सहभागिता की अपील की

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र) म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत बेलहत्थी ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रानीताली पर ग्राम प्रधान संगीता देवी एवं प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार द्वारा आज सुबह 8:00 बजे पल्स पोलियो की पहली खुराक पिलाकर शुभारंभ किया गया।
प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार ने गांव के लोगों से पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता की अपील की है। बताया कि 0 से 5 साल तक के बच्चों के लिए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। क्योंकि इस खुराक के सेवन से बच्चों को पोलियो और अन्य बीमारियों से बचाया जा सकता है।

ग्राम प्रधान संगीता देवी ने कहा कि इस अभियान के तहत कई विशेष टीमों का गठन किया गया है जो घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी। इसके साथ ही एएनएम, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करेंगी। ताकि यह अभियान सफलतापूर्वक चल सके। उन्होंने बताया कि आज से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो रही है। और इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को जीवनदायिनी दो बूंद पिलाना है। जिससे उनकी सेहत सुरक्षित रहे। उन्होंने ग्राम वासियों से अपील की है। इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें एवं अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलायें।
इस मौके पर ग्राम प्रधान संगीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार, आशा कौशल्या देवी, आरती देवी, सरिता देवी, आंगनबाड़ी उर्मिला देवी, लुक्ला सिंह, माधव सिंह ग्राम पंचायत सदस्य, सफाई कर्मी रामनारायण, श्रीपत यादव, लक्ष्मी देवी, नितेश कुमार भास्कर अवधेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]