डीएवी खड़िया राष्ट्रीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में समर्पित कौर ने जीता स्वर्ण, फूटबाल में रजत और आयुष ने जीता कांस्य

डीएवी खड़िया राष्ट्रीय स्तर खेलकूद प्रतियोगिता में समर्पित कौर ने जीता स्वर्ण, फूटबाल में रजत और आयुष ने जीता कांस्य

संवाददाता रितेश शर्मा

शक्तिनगर/सोनभद्र:-डीएवी मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली के तत्वावधान में दिनांक 2 दिसंबर से 4 दिसंबर 2024 तक सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल नोएडा तथा डी ए वी साहिबाबाद में डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2024 – 25 की खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुईl जिसमें पूरे भारत के 22 राज्यों के बीस हजार प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया lकार्यक्रम का उद्घाटन नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में संपन्न हुआ l जिसमें डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. पूनम सूरी जी, डायरेक्टर ऑफ गेम्स एंड स्पोर्ट्स तथा कन्वेनर डॉक्टर वी सिंह, मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, भिन्न-भिन्न डी ए वी स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक – शिक्षिकाएं तथा समस्त प्रतिभागी उपस्थित रहेlडी ए वी राष्ट्रीय स्तर की गेम्स एंड स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं का प्रारंभ खेलकूद की प्रतीक मशाल जलाकर संपन्न हुआ l उद्घाटन के दौरान सभी राज्यों की 50 लड़कियों तथा 50 लड़कों ने मार्च पास्ट कर उद्घाटन की भूमिका पूरी कीl तदुपरांत बालिका वर्ग की सभी प्रतियोगिताएं सरला चोपड़ा डी ए वी पब्लिक स्कूल नोएडा में तथा बालक वर्ग की सभी प्रतियोगिताएं डी ए वी साहिबाबाद में संपन्न हुई lजिसमें फुटबॉल, बैडमिंटन, वेट लिफ्टिंग, बास्केटबाल, वालीबाल, हैंडबॉल, रोलर स्केटिंग, ताइक्वांडो, कराटे, रोप स्किपिंग, एरोबिक तथा एथलेटिक्स इत्यादि प्रतियोगिता संपन्न कराई गई lराष्ट्रीय स्तर की डी ए वी खेलकूद प्रतियोगिताओं में डी ए वी खड़िया का

उत्कृष्ट प्रदर्शन रहाl डी ए वी खड़िया से 48 लड़कियों तथा 17 लड़कों ने प्रतिभाग कियाl जिसमें बालक वर्ग से अंडर- 14 में आयुष कुमार एवं उनके साथियों ने ब्रोंज़ मेडल पर जहां अपना कब्जा बनाया वहीं गर्ल्स अंडर-19 में फुटबॉल टीम से अनुष्का, सौम्या, रितिका, वर्तिका तथा रिया ने सिल्वर मेडल जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया तथा साथ ही साथ गर्ल्स अंडर 17 वेट लिफ्टिंग में कक्षा 9 की छात्रा समर्पित कौर ने गोल्ड मेडल जीत कर अपना दबदबा बनाते हुए विद्यालय को गौरवांवित किया lप्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय सहित टीम के वापस आगमन पर सिंगरौली रेलवे स्टेशन पर सीसीए प्रभारी मंजू शुक्ला, कोऑर्डिनेटर संजय पांडे, लाइब्रेरियन कुलदीप सहाय, यू डी सी रमन कुमार एवं आशीष अग्रहरी ने प्राचार्या महोदया को जहां पुष्प गुच्छ प्रदान कर गर्म जोशी से स्वागत किया वहीं विजेता प्रतिभागियों को माल्यार्पण कर उनको अपना स्नेहिल आशीर्वाद भी प्रदान किया lतीन दिवसीय राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में पी ई टी अल्पना शर्मा के साथ सरोजिनी मिश्रा, ए एम सिंह, अश्मि शुक्ला तथा राजीव लोचन ने एक जिम्मेदार कोच के रूप में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई lप्राचार्या श्रीमती संध्या एल पांडेय जी ने प्रतिभागियों की इस अपूर्व सफ़लता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि यह डी ए वी खड़िया की प्रथम उपलब्धि है जहां बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में ब्रांच, सिल्वर, एवं गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं विद्यालय का नाम रोशन एवं गौरवांवित भी किया है lप्रतिभागियों के उपलब्धियों की चर्चा कॉलोनी सहित दूर दराज के क्षेत्र में फैल रही है lखड़िया परियोजना के जनरल मेनेजर/एवं चेयरमैन श्री मनोज कुमार अग्रवाल जी ने भी प्रतिभागियों अभूतपूर्व प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]