छत्तीसगढ़ के करीब 9 जिलों में आज बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ के करीब 9 जिलों में आज बारिश के आसार हैं। वहीं, 8 दिसंबर को सरगुजा से लेकर बस्तर संभाग तक हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा रहेगा।हालांकि, रात के तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल सरगुजा संभाग सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में पिछले 4 दिनों से प्रदेश के किसी भी इलाके में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है।

मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 दिसंबर से प्रदेश में मौसम साफ हो जाएगा, जिसके बाद रात के तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कड़ाके की ठंड बढ़ेगी। लोग सुबह से ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते हुए नजर आए। पेंड्रा में भी लोग जाड़े से बचने के लिए अलाव जलाते दिखाए दिए।

प्रदेश में तापमान की स्थिति

शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश का सबसे अधिक दिन का तापमान 33 डिग्री बालोद में रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे गर्म स्थान रहा। सूरजपुर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, कोरिया में 11.8 डिग्री, बलरामपुर में 17.7 डिग्री और जशपुर में 18.5 डिग्री था।

बिलासपुर संभाग में ठंड बढ़ी

बिलासपुर संभाग के जिलों में गौरेला पेंड्रा मरवाही सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, कोरबा में रात का तापमान 14.7 डिग्री और बिलासपुर में 17 डिग्री था, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]