सेवानिवृत्त मेट की मौत, क्षेत्र में रहा शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

सेवानिवृत्त मेट की मौत, क्षेत्र में रहा शोक, कल होगा अंतिम संस्कार

वे अपने पीछे एक पुत्र पुत्र वधू तथा चार पोता को छोड़ गए

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद्र)! चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत पनारी ग्राम पंचायत के मालोघाट गांव के सेवानिवृत्त मेट रामधारी की इलाज के लिए ले जाते समय प्रसाद कुंवर हॉस्पिटल दुद्धी गेट के सामने मौत हो गई।
वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे परंतु चलने फिरने में समर्थ थे। शुक्रवार की सुबह 9:00 बजे कुछ तबीयत अस्वस्थ हुआ और उनके परिजन निजी साधन द्वारा आनन-फानन में दुद्धी हॉस्पिटल लेकर गए परंतु अस्पताल पहुंचने से पहले गेट पर ही 2.30 बजे दम तोड़ दिए। उनकी मौत की खबर पाकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रामधारी लोक निर्माण विभाग से मेट के पद पर रहकर सेवानिवृत हुए थे। उनके मौत की खबर पाकर सगे, संबंधी, रिश्तेदार तथा ग्रामीण उनके निवास स्थान मालोघाट आकर अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका पुत्र मंगरु लाल ने बताया सभी नात, रिश्तेदार, बहन, बेटी के आ जाने पर कल अंतिम संस्कार होगा।
गांव के ही रामप्रसाद, रामचंद्र, युगल बिहारी ने कहा कि रामधारी काफी ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं दयावान व्यक्ति थे। उन्होंने अपने अंतिम समय तक सदा ही लोकहीत का कार्य किया था। वे लोक निर्माण विभाग से 2009 में सेवानिवृत हुए थे। इस मौके पर टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो चीफ,रामप्रसाद, नन्द कुमार, लालजी,सूरजबली ,धर्मजीत,सुरेश, पवन कुमार, उनका इकलौता पुत्र मंगरु समेत काफी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]