सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज


सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अल्लू अर्जुन की वाइल्ड फायर ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

फिल्म देखने के बाद दर्शक सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं और इसे अभी से ब्लॉकबस्टर करार दे रहे हैं। इसी बीच फिल्म के तीसरे पार्ट यानी पुष्पा 3 को लेकर भी अपडेट आना शुरू हो गए हैं। जाहिर है पुष्पा साल 2021 में रिलीज हुई थी। काफी समय बाद आज पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसी बीच तीसरे पार्ट की डिटेल्स से फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

पुष्पा 3 की इनसाइड डिटेल्स लीक
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज के बीच मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को कंफर्म कर दिया है। इससे साफ है कि पुष्पा इतनी जल्दी झुकने वाली नहीं है। अब हमें वाइल्ड से भी ज्यादा वाइल्ड फायर देखने को मिलेगा। पुष्पा 3 को लेकर आ रहे अपडेट में फिल्म के टाइटल और विलेन से जुड़ी जानकारी शामिल है

विजय देवरकोंडा ने दिया संकेत

दरअसल, पुष्पा 2 के सीक्वल का संकेत किसी और ने नहीं बल्कि साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा ने दिया है। हाल ही में उन्होंने पुष्पा 2 के डायरेक्टर सुकुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान एक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुकुमार के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सुकुमार सर.. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं। आपके साथ फिल्म शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। प्यार और आलिंगन 2021- द राइज, 2022- द रूल, 2023- द रैम्पेज।’

पुष्पा 3 पर मिले 3 अपडेट

विजय देवरकोंडा के ट्वीट से 3 बड़े अपडेट मिले हैं। पहला ये कि पुष्पा 2 की रिलीज के बाद मेकर्स इसका सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहे हैं। दूसरा अपडेट ये है कि तीसरे पार्ट का टाइटल ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ होगा। तीसरा अपडेट खुद विजय देवरकोंडा का है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पुष्पा 3 में नजर आएंगे। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो विजय फिल्म में विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पुष्पा 2: द रूल’ के बाद ‘पुष्पा 3: द रैम्पेज’ में रश्मिका मंदाना के कथित बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा अपने रील हीरो पुष्पा से भिड़ते नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक तीसरे पार्ट पर कुछ भी कंफर्म नहीं किया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]