पुलिस द्वारा अवैध तरीके से वाहनों को पास कराने वाले व खनन/परिवहन करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अवैध तरीके से वाहनों को पास कराने वाले व खनन/परिवहन करने वाले 01 नफर वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।

श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में अपराध पर प्रभावी रोकथाम लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.12.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 661/2024 धारा 61(2)ख, 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 303(2), 317(2) भारतीय न्याय सहिता व 3(1)/58/72(6) उ0प्र0 उपखनिज परिवाहन नियमावली ,4/21 खान व खनिज अधि0 व 3 सार्वजनिक सम्पति क्षति निवारण अधि0 में वांछित अभियुक्त अमरेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता नि0 डोरिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 34 वर्ष को पन्नूगंज बाजार के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरणः
अमरेश गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता नि0 डोरिया थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र करीब 34 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः
1- उप निरीक्षक बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र ।
2- आरक्षी संजय कुमार पाल चौकी सुकृत थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]