बीजपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई
थाना बीजपुर पुलिस द्वारा 01 नफर वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 84 बीएनएसएस की कार्रवाई

थाना बीजपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-83/24 धारा 103(1), 3/5 बीएनएस से संबंधित 01 नफर अभियुक्त *धनुकधारी उर्फ बबुआ पुत्र स्व0 हरिप्रसाद निवासी बीजपुर पुनर्वास प्रथम थाना बीजपुर जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत कुर्की हेतु उद्घोषणा की कार्रवाई की गयी ।
अवगत कराना है कि वांछित अभियुक्त उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहा है तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहा है । जिस पर मा0 न्यायालय के आदेश पर आज दिनांक-01.12.2024 को धारा 84 बीएनएसएस के तहत कुर्की हेतु उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उनके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी ।
