मिशन शक्ति ( फेज-05) के तहत राजकीय महाविद्यालय में चलाया गया जागुरुकता अभियान, छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर
मिशन शक्ति ( फेज-05) के तहत राजकीय महाविद्यालय में चलाया गया जागुरुकता अभियान, छात्राओं को सिखाये आत्मरक्षा के गुर।

राजेश तिवारी ( संवाददाता)
ओबरा / सोनभद्र -उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने व जागरूक करने हेतु मिशन शक्ति (फेज-05) विशेष अभियान के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में दिन शुक्रवार दिनांक 29/11/2024 को छात्राओं को आपातकाल में आत्मसुरक्षा हेतु मार्शल आर्ट/ जूडो का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान मो. आशिक (नेशनल रेफरी/ नेशनल प्लेयर/ BLACK BELT 2 DAN ) ने महाविद्यालय की छात्राओं को अपनी आत्मरक्षा के लिए जूडो/कराटे का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. विभा पाण्डेय ने छात्राओं को बताया की आप लोग विषम परिस्थितियों में किस तरह से अपनी आत्मरक्षा करे। इस विषय पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर भारी मात्रा में छात्राओं की उपस्थित रही ।
