आखिर 18 साल बाद क्यों हुआ Aishwarya और Dhanush का तलाक ? किसको मिलेगी बच्चों की कस्टडी


एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक और तलाक की खबर आई है जो धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने ले ली है। काफी समय से दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थीं, लेकिन कल इस पर आधिकारिक मुहर लग गई है।

अब इस बात पर बहस भी शुरू हो गई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक-दूसरे से इतना प्यार करने वाले कपल अलग क्यों हो गए। चेन्नई फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक की पुष्टि कर दी है। दोनों की 18 साल पुरानी शादी खत्म हो गई है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह और साथ ही यह भी कि तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी किसके पास होगी

क्यों टूटी 18 साल पुरानी शादी
ऐश्वर्या रजनीकांत और साउथ के सुपरस्टार धनुष की 18 साल पुरानी शादी टूट गई है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह। रिपोर्ट के मुताबिक धनुष बहुत ज्यादा वर्कहॉलिक हैं जिसकी वजह से यह शादी टूट गई है। वह अपने परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे जिसकी वजह से दूरियां बढ़ती जा रही थीं। एक करीबी सूत्र ने बताया कि जब भी ऐश्वर्या और धनुष लड़ते थे तो वह कोई नई फिल्म साइन कर लेते थे और खुद को उसमें बिजी रखते थे। यही वजह थी कि पति-पत्नी के बीच दरार बढ़ती चली गई। दोनों का ग्रे तलाक हो चुका है।

सायरा बानो की वकील ने बताई वजह

कुछ दिनों पहले मशहूर संगीतकार एआर रहमान और सायरा बानो की 29 साल पुरानी शादी टूट गई है। इसके पीछे की वजह कोई नहीं जानता। वहीं सायरा की वकील वंदना ने बताया कि इंडस्ट्री में तलाक के पीछे की वजह सेलेब्स का वर्कहॉलिक्स होना है। यही वजह है कि ग्रे तलाक के मामले इतने बढ़ रहे हैं। परिवार को समय न दे पाने की वजह से कपल के बीच दूरियां आ रही हैं। ऐसे में धनुष और ऐश्वर्या के तलाक के पीछे कहीं न कहीं ये वजह भी बताई जा रही है।

बच्चों की कस्टडी किसके पास होगी

अब ये भी जान लेते हैं कि धनुष और ऐश्वर्या के तलाक के बाद उनके बच्चों की कस्टडी किसके पास होगी। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश करने वाले हैं। हालांकि ये बच्चों के लिए काफी अच्छा है, क्योंकि बच्चों को पिता और मां दोनों का प्यार मिलेगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]