एकनाथ शिंदे बोले, CM नहीं, खुद को आम आदमी समझकर कर काम किया

महाराष्‍ट्र में महाविजय के बाद महायुति में सरकार गठन को लेकर जारी घमासान के बीच शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
-महाराष्‍ट्र सीएम के नाम पर महायुति में नहीं बनी सहमति। शिंदे गुट ने मांगा एनसीपी अजित पवार का समर्थन।
-उत्तर प्रदेश के कन्नोज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, सैफई मेडिकल कॉलेज के 5 डॉक्टरों की मौत। बजरंग पुनिया पर NADA ने लगाया 4 साल का बैन। 10 मार्च को नेशनल टीम के लिए सेलेक्शन ट्रायल के दौरान डोप टेस्ट के लिए अपना सैंपल देने से इनकार करने पर उन्हें चार साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। बजरंग पूनिया का आरोप है कि रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के कारण डोपिंग कंट्रोल को लेकर उनके साथ बेहद पक्षपातपूर्ण व्यवहार किया गया।

विश्वराज सिंह मेवाड़ आज सुबह 10 बजे एकलिंग जी मंदिर के लिए रवाना होंगे। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि हमने मंदिर बंद नहीं किया है। चप्पे-चप्पे पर मजबूत सुरक्षा।

-कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गौतम अडानी के अभियोग के मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन नोटिस दिया।

-कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया और गौतम अडानी पर अभियोग के मुद्दे पर चर्चा की मांग की।

अडाणी मामले में संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसदों ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि अडाणी को जेल में होना चाहिए। उन पर हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित। राज्यसभा भी 11.30 बजे तक स्थगित।

-राज्यसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर सदन में फिर भारी हंगामा, सदन की कार्यवाही गुरुवार तक स्थगित।
-सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि उन्हें अडाणी, मणिपुर हिंसा, संभल हिंसा और दिल्ली में अपराध के बढ़ते मामलों पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कुल 18 नोटिस मिले हैं। उन्होंने सभी नोटिस अस्वीकार कर दिए।

-आप सांसद संजय सिंह का बड़ा आरोप, संभल हिंसा यूपी की योगी सरकार द्वारा प्रायोजित।

-उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का बड़ा फैसला, संभल हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवी तत्वों से होगी। इन तत्वों की पहचान के लिए जगह-जगह उनके पोस्टर लगवाए जाएंगे।

विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की बैठक एक बार के स्थगन के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर दिनभर के लिए स्थगित।किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को खनौरी सीमा बिंदु से जबरन हटाने के लिए पंजाब सरकार पर बुधवार को फिर से निशाना साधा। पंधेर ने यह भी कहा कि डल्लेवाल की जगह किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोझंडे आमरण अनशन पर बैठे हैं।दिल्ली में होगा महाराष्‍ट्र के मुख्यमंत्री के नाम का फैसला। देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बलाया गया। दिल्ली रवाना होने से पहले देवेंद्र फडणवीस ने कहा, तीनों दल के नेता मिलकर सीएम तय करेंगे। शिवसेना और एनसीपी के नेता भी दिल्ली बुलाए गए। एकनाथ शिंदे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं समर्थन के लिए जनता को धन्यवाद देता है। MVA के रूके काम हमने आगे बढ़ाए। बड़ी संख्या में लोगों ने हमारा साथ दिया। मैंने कभी खुद को मुख्‍यमंत्री नहीं समझा। खुद को आम आदमी समझकर कर ही काम किया। आम आदमी की समस्या को समझा।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, अमित शाह ने हमेशा साथ दिया। हमने जनता के लिए 124 निर्णय लिए, महाराष्‍ट्र की विकास की रफ्तार को तेज किया। मैं लाड़की बहनों का लाड़का भाई हूं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]