दिल्ली-एनसीआर में अभी भी प्रदूषण से राहत नहीं

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी प्रदूषण से राहत मिलती नहीं दिख रही है. ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई लेवल गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. इसी के साथ ही ठंड और धुंध भी पड़ रही है.पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हो रही है, जिससे दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्द हवाएं चलने लगी हैं. तापमान में दिन प्रतिदिन गिरावट देखने को मिल रही है.

दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार को भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही थी, विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले 24 घंटे में यह ‘गंभीर’ स्तर पर पहुंच सकती है. मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के 39 निगरानी स्टेशनों में से किसी में भी वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज नहीं की गई.

दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम चार बजे 343 दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन यह 349 था. ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने कहा कि अगले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता और भी खराब हो सकती है और हवा के रुख के कारण यह फिर से “गंभीर” श्रेणी में पहुंच सकती है. पलावत ने कहा कि अगले 24 घंटे में वायु गुणवत्ता खराब हो सकती है.

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 नवंबर 2024 को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. वहीं, नोएडा-गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

ये राज्य कोहरे की चपेट में

अन्य राज्यों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा. आज से 1 दिसंबर तक सुबह के समय घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. पंजाब और हरियाणा में 28 नवंबर से 30 नवंबर तक अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन इलाकों में बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार आज तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं केरल, माहे, रायलसीमा, यनम और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]