अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा डाला नगर पंचायत के धउता टोले में हेल्थ कैंप का आयोजन
अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा डाला नगर पंचायत के धउता टोले में हेल्थ कैंप का आयोजन।

राजेश तिवारी ( सोनभद्र)
ओबरा / सोनभद्र -ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के प्रोजेक्ट हेड नीरज त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में डाला नगर पंचायत के धउता टोले में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत सामान्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जहाँ कुल 105 लोगों को की जांच कर दवा का वितरण किया गया।
इसी क्रम में अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह, सुरेश सिंह, चन्द्रभान यादव,गुड़िया देबी और गांव के तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।
