एनसीएल का पानी सप्लाई का पाइप फटने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या
एनसीएल का पानी सप्लाई का पाइप फटने से आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या।

मनोज कुमार सोनी मैनेजिंग डायरेक्टर
सोनभद्र,शक्तिनगर ग्राम पंचायत चिल्काडांड़ बस स्टैंड में एनसीएल परियोजना का पानी सप्लाई का पाइप कई महीनो से फटने से राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।आपको बताते चले की LCH थाना कॉलोनी में जाने वाली पाइपलाइन कई महीनो से फटे पड़े हैं,जिससे हजारों लीटर पानी खराब हो कर रोड पर पानी फैलने से,आने जाने वाले राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के दुकानदारों को भी जमे हुए पानी के कारण उनके दुकान पर भी काफी प्रभाव पड़ रहा है।बस स्टैंड मातेश्वरी होटल के आसपास स्थानीय रवासियों ने एनसीएल प्रबंधन से जो पाइप फटी है। इस पर ध्यान आकर्षित करके सुचारू रूप से इसका प्रबंध करके लोगों को निजात दिलाने का माग किया है।वहीं इस संबंध में राजेश कुमार शर्मा स्टेट जनरल सेक्रेटरी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग से बात किया गया तो उनका कहना है कि अगर समस्या का समाधान तत्काल नहीं किया जाता है।तो हमारे द्वारा लिखित आवेदन उच्च अधिकारियों को देखकर कार्रवाई कराया जाएगा।
