शहनाज गिल ने शुरू की पंजाबी फिल्म की शूटिंग

मशहूर गायिका और अभिनेत्री शहनाज गिल पिछले कुछ वर्षों से लोगों के दिलों में छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली शहनाज ने बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना ली है।
शहनाज ने अपने करियर की शुरुआत सिंगर के रूप में की थी तथा टेलीविजन पर शोहरत हासिल की। उन्होंने 2015 में म्यूजिक वीडियो ‘शिव दी किताब’ से करियर का आरम्भ किया तथा एक मॉडल के तौर पर भी काम किया।
2017 में शहनाज ने पंजाबी फिल्म ‘सत श्री अकाल इंग्लैंड’ से बतौर अभिनेत्री डेब्यू किया। मगर शहनाज को असली पहचान बिग बॉस 13 से मिली, जहां वह शो में तीसरे स्थान पर रही। यहीं से शहनाज स्टार बन गईं। अब शहनाज ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान किया है तथा वह अपनी जड़ों की तरफ लौट आई हैं। शहनाज की नई पंजाबी फिल्म का नाम ‘प्रोडक्शन नंबर 1’ है, जिसका डायरेक्शन अमरजीत सिंह सरोन ने किया है। शहनाज ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से कई फोटोज साझा करते हुए इस प्रोजेक्ट का ऐलान किया
उन्होंने लिखा, “आज एक नई यात्रा शुरू कर रही हूं तथा यह घोषणा करते हुए मुझे गर्व और खुशी हो रही है कि आज हम अपनी ड्रीम टीम के साथ पंजाबी फिल्म की शूटिंग आरम्भ कर रहे हैं।” पहली तस्वीर में शहनाज को एक क्लैपबोर्ड पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिस पर फिल्म का नाम और इसके डायरेक्टर तथा डीओपी का नाम लिखा हुआ है। दूसरी फोटो में शहनाज एवं अन्य क्रू सदस्य शूटिंग शुरू करने से पहले आशीर्वाद मांगते हुए नजर आ रहे हैं। एक और फोटो में शहनाज पोज़ देती हुई दिखाई दे रही हैं, जबकि अंतिम तस्वीर में एक ग्रुप फोटो है।
