गोवा तट से लगभग 70 समुद्री मील दूर 13 सदस्यीय चालक दल वाला मछली पकड़ने का एक जहाज भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टकरा गया

गोवा तट से लगभग 70 समुद्री मील दूर 13 सदस्यीय चालक दल वाला मछली पकड़ने का एक जहाज भारतीय नौसेना की पनडुब्बी से टकरा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना के बाद भारतीय नौसेना ने व्यापक बचाव अभियान शुरू किया और अब तक चालक दल के 11 सदस्यों को बचा लिया गया है।नौसेना ने बचाव अभियान के लिए छह जहाज और निगरानी विमान तैनात किये हैं। नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ”शेष दो के लिए खोज और बचाव प्रयास जारी हैं। प्रयासों को बढ़ाने के लिए अतिरिक्त संसाधनों को क्षेत्र में भेजा गया है।” नौसेना ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]