आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी

आस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले पाकिस्तान की टीम ने अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है. इसमें उसने एक बहुत ही हैरान करने वाला फैसला लिया. दूसरे मुकाबले में बुरी तरह फेल होने के बाद पाकिस्तान ने बड़ा बदलाव किया.उसने आखिरी मैच के लिए उसने बड़ा बदलावा करते हुए अपने कप्तान को ही टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. पाकिस्तान की टीम ने एक विस्फोटक फैसला लेते हुए रिजवान की जगह कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. वहीं सलमान अली आगा को टीम का नया कप्तान बनाया है. बता दें सलमान पहले से ही टीम के उप्तान हैं.

पाकिस्तान ने किए 2 बड़े बदलाव

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ सेलेक्शन कमेटी के सदस्य असद शफीक भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद हैं. उन्हीं के हाथ में खिलाड़ियों की पूरी कमान है. टीम के चयन में कप्तान और हेड कोच के रोल को खत्म कर दिया है. अब उन्होंने एक बड़ा फैसला करते हुए व्हाइट बॉल के नए कप्तान रिजवान को बाहर करके 21 साल के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुल्लाह खान को उतारा है. दूसरे टी20 में रिजवान ने 26 गेंद में 16 रन बनाए थे, जिसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी. उन्हें हार का सबसे बड़ा कारण भी बताया गया था.

दूसरी ओर दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नसीम शाह को भी बेंच पर बैठा दिया गया है. उनकी जगह 21 साल के युवा गेंदबाज जहांदाद खान ने ली है. वह तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करेंगे. नसीम पिछले कुछ मैचों से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. पिछले मुकाबले में भी उन्हें जमकर मार पड़ी थी. उन्होंने 4 ओवर में 44 रन लुटा दिए थे और कोई भी विकेट नहीं चटका सके थे.

पाकिस्तान की प्लेइंग XI:

साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, हसीबउल्लाह खान (विकेटकीपर), उस्मान खान, सलमान अली आगा (कप्तान), इरफान खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, सुफियान मुकिम.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]