केरल-बिहार सहित 11 राज्यों की 33 सीटों पर आज हो रहे उपचुनाव……

झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज देशभर में 11 राज्यों की 33 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। बायपोल्स के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। इनके अलावा 2 लोकसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव हो रहे हैं जिसमें केरल की वायनाड सीट भी शामिल है।राहुल गांधी के इस सीट को खाली करने के बाद यहां उपचुनाव कराये जा रहे हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के नादेड़ लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है।महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां एक चरण में ही सभी सीटों पर मतदान होंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के साथ-साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव के परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे।
