BCCI ने जिस पर बैन लगाया, गौतम गंभीर पैसों के लिए कर रहे उसका ही प्रमोशन……..

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हो चुकी है. कप्तान रोहित शर्मा को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए रविवार और सोमवार को मुंबई से पर्थ के लिए निकल गए. सोमवार 11 नवंबर को टीम इंडिया के रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की.गंभीर ने इस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए, जो सुर्खियां भी बने लेकिन इसके बाद गंभीर का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गया, जिससे उन पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस पोस्ट में गंभीर एक ऐसी चीज का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसे BCCI ने बैन किया हुआ है.
