एक तेज रफ्तार ट्रोलर ने अनियंत्रित होकर कार को पीछे से मारी जोरदार टक्कर हादसे मे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मौत

उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ्तार ट्रोलर ने अनियंत्रित होकर कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

हादसा इतना जोरदार था कि कार के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों को मौत हो गई.

ये हादसा रविवार सुबह करीब 7.30 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे संख्या 286 किमी पर हुआ. जब गाजियाबाद में रहने वाले पिता-पुत्र स्कॉर्पियो कार में सवार होकर बिहार के गया की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्नाव में उनकी कार में एक ट्रेलर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में कार में सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए.

हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और राहगीरों के मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उन्हें तत्काल एंबलेंस की मदद से लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया

इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार संजय कुमार सिंह उनके बेटे सौरभ और गौरव कुमार की मौत हो गई. पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. इस मामले में हसनगंज थाना पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]