बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया…….

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र को सार्वजनिक किया। इस दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले भी मौजूद थे।मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र विकसित भारत के लिए विकसित महाराष्ट्र बनाने का रोडमैप है। बीजेपी के संकल्पपत्र में 25 वादे किए गए हैं। वहीं बीजेपी के इस घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस किया गया है।घोषणा पत्र की लॉन्चिंग के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस, उद्धव ठाकरे और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने राहुल गांधी के संविधान की कॉपी साथ लेकर चलने वाले मामले में भी सवाल खड़े किए। अमित शाह ने कहा कि राहल गांधी जिस संविधान को लेकर चलते हैं। वह पूरी तरह से खाली है। उसके अंदर एक भी शब्द नहीं लिखे हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]