सलईबनवा:निजी कंपनी में कार्यरत मजदूर कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल…!

सलईबनवा:निजी कंपनी में कार्यरत मजदूर कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल…!

टी.एल. भास्कर प्रदेश क्राइम ब्यूरो
डाला (सोनभद) स्थानीय चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलाई बनवा में स्थित निर्माणाधीन एक निजी कंपनी में कार्य के दौरान एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग करीब 10:00 बजे चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सलईबनवा में निर्माणाधीन निजी कंपनी में कार्यरत एक मजदूर कार्य के दौरान चोट लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर जुटे अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों द्वारा बड़ी मुश्किल से क्रेन की मदद से घंटो बाद घायल मजदूर को घटनास्थल से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
मामले में घायल मजदूर के परिजन द्वारा बताया गया विमलेश कुमार पुत्र स्वर्गीय अष्टमी सिंह निवासी वार्ड नंबर 7 रामलीला मैदान के पास चुर्क बाजार जो सलाई बनवा में निर्माणाधीन निजी कंपनी में सरिया फिटिंग का कार्य कर रहा था, कि अचानक ऊपर से कुछ सरिया शरीर पर गिर गया। ऊपर से गिरे सरिया से कुछ देर तक दबे रहने से चोट लगने के कारण घायल हो गया। जिसे कंपनी द्वारा एंबुलेंस से रावटसगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में इलाज करने के बाद घर भिजवा दिया गया है। वहीं इस संबंध में निजी कंपनी के यूनिट प्रोजेक्ट मैनेजर नीरज त्रिपाठी ने मजदूर के घायल होने की पुष्टि कर घायल मजदूर की इलाज के बाद ठीक है। बताया जा रहा है।मजदूर को हल्का-फुल्का चोट आया था, जहां उसे इलाज के बाद उसके घर भिजवा दिया गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]