पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला…….

पाकिस्तान में एक बार फिर आतंकी हमला हुआ है। बलूचिस्तान प्रांत में क्वेटा शहर में रेलवे स्टेशन पर आज भीषण विस्फोट हुआ, जिसका CCTV वीडियो सामने आया है।इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्लेटफार्म पर ट्रेन आने वाली है। ट्रेन का इंतजार कर रहे लोग सामान समेटने लगते हैं कि अचानक जोरदार धमाका हो जाता है। इसके बाद स्टेशन पर चीख पुकार मच जाती है। लोग इधर-उधर भागने लगाते हैं। इस धमाके में अब तक 24 लोगों की मौत होने की खबर है।22 शव मिलने की पुष्टि हो चुकी है। धमाके में 30 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। धमाके को आतंकी हमला बताया गया है और इस हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी ने ली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]