छठी मैया का महापर्व धूमधाम से मनाया गया शक्ति नगर एनसीएल खड़िया
छठी मैया का महापर्व धूमधाम से मनाया गया शक्ति नगर एनसीएल खड़िया l

रितेश शर्मा संवाददाता शक्ति नगर सोनभद्र।
शक्तिनगर/सोनभद्र। शक्ति नगर सोनभद्र एनसीएल खड़िया प्रोजेक्ट चैतन्य वाटिका छठ घाट पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया इस पावन अवसर पर सैकड़ों की संख्या में व्रतधारी और श्रद्धालु स्थानीय जलाशयों और घाटों पर एकत्रित हुए। श्रद्धालुओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। छठ महापर्व को सफल बनाने में प्रशासन और स्थानीय समितियों का विशेष योगदान रहा। शासन-प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा, सफाई और आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखते हुए व्यवस्था की। इसके अलावा, समिति के सदस्यों ने जागरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया, जिससे श्रद्धालुओं को रातभर रुकने में सुविधा मिली। इस अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह और आस्था का माहौल देखने को मिला। पूजा के इस पावन पर्व छठ पूजा का यह पावन त्यौहार लोगों को कई सालों से उम्मीद और आशा लगाए रहते हैं इस दिन का इंतजार कई सालों से लोग करते हैं मौके पर श्रद्धालु रहे इसमें मुख्य रूप से शिव कुमार सविता, चिंटू कुमार, मनीषा शर्मा, रीता देवी , ज्ञानमती देवी, सौरभ कुमार सविता रितेश कुमार और एनसीएल खड़िया परियोजना के सभी श्रद्धालु घाट पर मौजूद रहे ।
