रेनू सागर: शिव मंदिर छठ घाट पर महिलाओं ने आज डूबते सूर्य को दिया अर्ध

सोनभद्र रेनूसागर शिव मंदिर प्रांगण में आज छठ महापर्व पर छठ घाट पर श्रद्धालु महिलाएं डूबते सूर्य को अर्ध दी। छठ महापर्व का त्यौहार को लेकर देश भर में उत्सव का माहौल है ।और विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ीती है। व्रती महिलाएं पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छठी मईया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। महिलाएं विशेष पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंच डूबते सूर्य को जल का अर्ध्य अर्पित कीं।

घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं वहीं नगर पंचायत द्वारा घाटों को आकर्षण तरीके से सजाया गया है वही स्थित सूर्य मंदिर ,शिव मंदिर की भी सुंदरता से सजावट की गई सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है छठ घाट पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है

बताते चलें कि छठ पूजा में चार दिनों तक कठिन उपवास और नियमों का पालन किया जाता है। इसे सूर्य देवता और छठी मइया की उपासना का पर्व माना जाता है। महिलाएं सुबह से ही तैयारी में जुटी हैं और शाम को जलाशयों, नदियों और तालाबों के किनारे पहुंचकर इस महापर्व की विधि-विधान से पूजा की। यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है, जहां लोग मिल-जुलकर इस उत्सव को मनाते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]